2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से हट जाएगा रूस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Jul 2022 07:55 PM
2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से हट जाएगा रूस
ऑडियो सुनें

मॉस्को. रूस 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से बाहर हो जाएगा और अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा. देश के नवनियुक्त अंतरिक्ष प्रमुख यूरी बोरिसोव ने मंगलवार को यह बात कही. बोरिसोव को इस महीने की शुरुआत में सरकार नियंत्रित अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस का प्रमुख नियुक्त किया गया था.

उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक बैठक के दौरान कहा कि रूस परियोजना छोड़ने से पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में अन्य भागीदारों के लिए अपने दायित्वों को पूरा करेगा.बोरिसोव ने कहा, “2024 के बाद स्टेशन छोड़ने का निर्णय किया गया है.” यह घोषणा यूक्रेन में क्रेमलिन की सैन्य कार्रवाई को लेकर रूस और पश्चिम के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई है. मॉस्को और वांिशगटन के बीच तनाव के बावजूद नासा और रोस्कोस्मोस ने इस महीने की शुरुआत में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए रूसी रॉकेट की सवारी जारी रखने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu