‘द सिग्नेचर’: अनुपम खेर ने की अपनी 525वीं फिल्म के शीर्षक की घोषणा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 08 Jun 2022 07:08 PM
‘द सिग्नेचर’: अनुपम खेर ने की अपनी 525वीं फिल्म के शीर्षक की घोषणा

ऑडियो सुनें

मुंबई. दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने बुधवार को कहा कि उनकी 525वीं फिल्म का नाम ‘द सिग्नेचर’ है. अपनी आगामी फीचर फिल्म के लिए शीर्षक की घोषणा करने से कुछ दिनों पहले खेर ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों से चार शीर्षकों में से एक का चयन करने के लिए कहा था. उन्होंने प्रशंसकों से “द लास्ट सिग्नेचर”, “सार्थक”, “निर्णय” और “दस्तखत” में से कोई एक शीर्षक चुनने को कहा था.

एक ट्विटर पोस्ट में, अभिनेता (67) ने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया और कहा कि टीम ने फिल्म के शीर्षक के लिए “द सिग्नेचर” का चयन किया है. उन्होंने लिखा, ”द सिग्नेचर! हां!! मेरी 525वीं फिल्म के नाम का चयन हो गया है. हमें आपकी एक लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं मिली हैं! यह फिल्म गजेंद्र अहिरे द्वारा निर्देशित और के. सी. बोकाडिया जी द्वारा निर्मित है. हमारी फिल्म का शीर्षक तय करने में मदद करने के लिए धन्यवाद !! जय हो! द सिग्नेचर.”

 

By Yogesh Kumar Sahu