हमास की ओर से बंधकों को आजाद न करने तक संघर्ष-विराम का सवाल नहीं: नेतन्याहू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 03 Nov 2023 08:31 PM
हमास की ओर से बंधकों को आजाद न करने तक संघर्ष-विराम का सवाल नहीं: नेतन्याहू
ऑडियो सुनें

खान यूनिस. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में अस्थायी संघर्ष-विराम से इनकार करते हुए शुक्रवार को कहा कि जब तक हमास क्षेत्र में बंधक बनाए गए लोगों को आजाद नहीं करता, तब तक इजराइल वहां आक्रामक सैन्य कार्रवाई के साथ आगे बढ.ता रहेगा.

नेतन्याहू ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से मुलाकात के कुछ देर बाद यह टिप्पणी की. ब्लिंकन ने गाजा में मानवीय स्थितियों में सुधार के लिए इजराइल से अस्थाई संघर्ष-विराम पर सहमत होने का आग्रह किया था. उन्होंने इजराइल से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के हर संभव उपाय करने को भी कहा था.

नेतन्याहू ने संवाददाताओं को जारी एक बयान में कहा कि इजराइल ने “अपनी पूरी ताकत” के साथ लड़ाई जारी रखी है और वह “एक ऐसे अस्थायी संघर्ष-विराम से इनकार करता है, जिसमें उसके बंधकों की रिहाई शामिल नहीं है.” हमास आतंकवादियों ने इजराइल पर सात अक्टूबर पर किए अप्रत्याशित हमले के दौरान लगभग 240 लोगों को बंधक बना लिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu