टेलीकॉम रेगुलरिटी अथारिटी आफ इण्डिया यानि ट्राई ने एक बड़ा कदम उठाते हुए मोबाइल रिचॉर्ज में ग्राहकों को ज्यादा विकल्प दिए हैं तथा कंपनियों पर लगाम कसी है। नए फैसले के मुताबिक मोबाइल रिचार्ज में अब ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे। हर महीने एक ही तारीख को रिन्यू होने वाला विकल्प कंपनियों को लागू करना होगा।
TRAI ने नए नियम जारी करते हुए बताया कि टेलीकॉम कंपनियों को Voice & SMS Only STV देने होंगे. 30 दिन और उससे कम वैलिडिटी के लिए ऐसे प्लान जरूरी हैं साथ ही हर महीने एक ही तारीख को रिन्यू होने वाला विकल्प भी कंपनी को देना होगा। हालांकि यह राहत काल और एसएमएस का इस्तेमाल करने वालों के लिए ही है।
अन्य नए नियमों के मुताबिक 30 दिन से ज्यादा वैलिडिटी वाला कम-से-कम 1 Voice-SMS प्लान भी जरूरी होगा। उचित टैरिफ कटौती के साथ STV देने का प्रावधान तय किया गया है। इससे डेटा नहीं इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को फायदा होगा। कम आय वाले ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से रिचार्ज चुनने के ज्यादा विकल्प दिए जाएंगे।
जानते चलें कि नए नियम लाने के पहले TRAI ने जो ड्राफट सार्वजनिक किया था, उसमें 1,132 प्रतिक्रियाएं मिली थीं जिसके आधार पर यह फैसला लिया गया।
#TRAI #MobileRecharge #Telecom #VoiceSMS #Consumer #Recharge