आमिर खान से मिलने बांद्रा स्थित उनके आवास पहुंचे प्रशिक्षु IPS अधिकारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 28 Jul 2025 08:01 PM
आमिर खान से मिलने बांद्रा स्थित उनके आवास पहुंचे प्रशिक्षु IPS अधिकारी
ऑडियो सुनें

मुंबई. भारतीय पुलिस सेवा (आईएएस) के कुछ प्रशिक्षु अधिकारियों ने सिने अभिनेता आमिर खान के बांद्रा स्थित आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अभिनेता की इमारत से आईपीएस अधिकारियों को ले जा रही एक बस को तीन पुलिस वाहनों द्वारा बाहर निकलवाने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया.

अधिकारी ने बताया, ”यह एक शिष्टाचार भेंट थी. वे सभी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हैं जो आमिर खान से मिलना चाहते थे.”  भिनेता की टीम के एक सदस्य ने बताया, ”वर्तमान बैच के आईपीएस प्रशिक्षुओं ने उनसे मुलाकात का अनुरोध किया था और आमिर खान ने उन्हें अपने आवास पर आमंत्रित किया.” उन्होंने बताया कि अभिनेता पिछले कुछ वर्षों में आईपीएस अधिकारियों के कई बैचों से मिलते रहे हैं और 1999 में उनकी फिल्म ‘सरफरोश’ आई थी, जिसके बाद कई आईपीएस प्रशिक्षु खान से मिलना चाहते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu