फ्लोरिडा में नौकाओं के टकराने से दो लोगों की मौत, 10 को बचाया गया: अमेरिकी तटरक्षक

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 19 Jun 2022 11:29 AM
फ्लोरिडा में नौकाओं के टकराने से दो लोगों की मौत, 10 को बचाया गया: अमेरिकी तटरक्षक

ऑडियो सुनें

मियामी. दक्षिण फ्लोरिडा में की बिस्कायने के निकट नौकाओं के टकराने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य को बचा लिया गया है. अमेरिकी तटरक्षक और स्थानीय प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी. तटरक्षक ने बताया कि हादसे का शिकार हुए एक व्यक्ति ने शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े 10 बजे एजेंसी को दुर्घटना की जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान दो शव बरामद किए गए और 10 लोगों को बचा लिया गया. तटरक्षक क्षेत्र मियामी खोज और बचाव मिशन समन्वयक लेफ्टिनेंट कमांडर बेंजामिन टक्सहॉर्न ने कहा, ‘‘हम अपने प्रियजन को खोने वाले परिवारों और दोस्तों के प्रति तट रक्षक और हमारी सहयोगी एजेंसियों की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.’’

By www.navabharat.news