अज्ञात बदमाशों ने की एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 07 Jul 2022 11:38 AM
अज्ञात बदमाशों ने की एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
ऑडियो सुनें

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के भोपा इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) अतुल श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव में एक मेडिकल स्टोर के बाहर मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने फाइनेंसर प्रवीण कुमार (42) को गोली मार दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav