उत्तराखंड: नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 28 Mar 2024 12:57 PM
उत्तराखंड: नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या

ऑडियो सुनें

देहरादून/रुद्रपुर: उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख की, दो बाइक सवार हमलावरों ने बृहस्पतिवार को तड़के गुरुद्वारा परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने यह जानकारी दी। उधम ंिसह नगर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजू नाथ ने संवाददाताओं को बताया कि गोली लगने से घायल बाबा तरसेम ंिसह को खटीमा के एक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा सिखों के लिए श्रद्धेय स्थान है जो राज्य के उधम ंिसह नगर जिले में रुद्रपुर-टनकपुर मार्ग पर स्थित है।

By Nandkishoryadav