हम प्रौद्योगिकी की ताकत से डिजिटल ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ बनाएंगे: आकाश अंबानी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 27 Oct 2023 08:23 PM
हम प्रौद्योगिकी की ताकत से डिजिटल ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ बनाएंगे: आकाश अंबानी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि जियो ने दुनिया भर की तुलना में सबसे तेजी से 5जी सेवाओं का विस्तार किया और हर 10 सेकंड में एक 5जी सेल स्थापित कर रहा है. ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ में अंबानी ने कहा कि जियो ” भारत में डिजिटल विभाजन को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए तैयार है.” उन्होंने कहा कि 12.5 करोड़ से अधिक 5जी उपयोगकर्ताओं के साथ भारत आज शीर्ष तीन 5जी सक्षम देशों में से एक है.

अंबानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व भारत और भारतीयों को एक साथ लाया और युवाओं सहित पूरे देश को प्रेरित और एकजुट किया है. उन्होंने कहा, ” हम आपसे वादा करते हैं कि प्रौद्योगिकी की शक्ति के जरिए हम एकता की एक डिजिटल प्रतिमा (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) का निर्माण करेंगे.” अंबानी ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने देश को ऊर्जावान बनाया और कहा कि हर पीढ़ी को एक ऐसे दृष्टिकोण की जरूरत होती है जो महान काम करने के लिए प्रेरित करे. उन्होंने कहा, ” आपने मेरी पीढ़ी को हमारे देश को विकसित भारत में बदलने का एक महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण दिया है.”

उन्होंने कहा, ” युवाओं की तरह आप भी नवाचार को अपनाते हैं, बदलाव का स्वागत करते हैं और यथास्थिति को चुनौती देते हैं. आप हमेशा नवीनतम प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने पर जोर देते हैं जो हमारे लोगों के जीवन को बेहतर बना सकती है.” उन्होंने भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का हवाला दिया जिसने वैश्विक मान्यता प्राप्त की है और कहा कि डिजिटल क्रांति ने 1.4 अरब भारतीयों को जोड़ा है. ‘सबका साथ सबका विकास’ के आदर्श नारे ने यह सुनिश्चित किया कि विकास सभी तक पहुंचे, चाहे वह किसी भी क्षेत्र, धर्म या जाति का हो.

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को सर्मिपत है. अंबानी ने इस बात को रेखांकित किया कि यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है और एकता की एक डिजिटल प्रतिमा बनाने का संकल्प किया. भारत को 5जी प्रौद्योगिकी में विश्व नेता बनाने की प्रधानमंत्री मोदी की चुनौती को याद करते हुए अंबानी ने कहा कि जियो ने चुनौती को स्वीकार किया और वास्तव में काम किया.

अंबानी ने कहा, ” आपकी चुनौती ने हमें ऊर्जावान बनाया और हमने जो हासिल किया है उसने दुनिया को स्तब्ध कर दिया है. दुनिया में सबसे तेजी से भारत में 5जी सेवाओं का विस्तार किया गया. हर 10 सेकेंड में एक 5जी सेल स्थापित किया जा रहा है. जियो ने भारत के सभी 22 र्सिकल में 10 लाख से अधिक 5जी सेल स्थापित किए हैं.” उन्होंने कहा कि देश की कुल 5जी क्षमता में केवल जियो का 85 प्रतिशत योगदान है… और दुनिया में सबसे तेज 5जी इंटरनेट स्पीड प्रदान करने वालों में से एक है.

अंबानी ने कहा कि इसके अलावा जियो को 5जी पूरी तरह ने भारतीय प्रतिभा द्वारा तैयार, विकसित और निर्मित है. उन्होंने कहा, ” आपने हमें भारत को उच्च प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर बनने का आदेश दिया. जियो ने आपके आदेश पर काम किया है. हमने अपने 5जी बुनियादी ढांचे को जियो फाइबर तथा जियो एयर फाइबर और हमारी एक्सईडी वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा जैसी सेवाओं के साथ मजबूत किया है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu