महिला एसीटी: भारत ने चीन को 2-1 से हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 30 Oct 2023 10:36 PM
महिला एसीटी: भारत ने चीन को 2-1 से हराया
ऑडियो सुनें

रांची. दीपिका और सलीमा टेटे के गोल के दम पर भारत ने महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (एसीटी) में सोमवार को यहां चीन को 2-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. अपने शुरुआती मुकाबले में थाईलैंड को 7-1 और फिर मलेशिया को 5-0 से रौंदने वाली भारतीय टीम को टूर्नामेंट में पहली बार कड़ी टक्कर मिली. भारत के लिए दीपिका ने 15वें जबकि अनुभवी सलीमा ने 26वें मिनट में गोल किया. चीन के लिए एकमात्र गोल जियाकि झोंग ने 41वें मिनट में किया.

इस जीत के साथ ही टीम ने हांगझोउ एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में चीन से मिली 0-4 की हार की निराशा को कुछ कम किया. चीन ने उस मैच में भारत को हराकर ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने का सपना तोड़ दिया था. भारतीय टीम हालांकि जापान को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीतने में सफल रही थी. दिन के अन्य मैचों में जापान ने थाईलैंड को 4-0 से हराया जबकि मलेशिया और कोरिया का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छ्रटा. भारतीय टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को जापान से होगा. जापान ने भी अब तब अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu