जर्मनी में भारतीय फिल्म महोत्सव स्टटगार्ट के दौरान ‘जीरो से रीस्टार्ट’ को मिला सम्मान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 28 Jul 2025 08:54 PM
जर्मनी में भारतीय फिल्म महोत्सव स्टटगार्ट के दौरान ‘जीरो से रीस्टार्ट’ को मिला सम्मान
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. विधु विनोद चोपड़ा की डॉक्यूमेंट्री ‘जीरो से रीस्टार्ट’ को जर्मनी के स्टटगार्ट में 22वें भारतीय फिल्म महोत्सव में ‘जर्मन स्टार ऑफ इंडिया 2025’ (दर्शक पुरस्कार) से सम्मानित किया गया. विज्ञप्ति के अनुसार, दर्शकों के वोट पर आधारित यह पुरस्कार किसी फीचर फिल्म के लिए मनोरंजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देता है. जसकुंवर सिंह कोहली द्वारा संपादित और निर्देशित ‘जीरो से रीस्टार्ट’ चोपड़ा के निर्देशन वाली फिल्म ’12वीं फेल’ के निर्माण पर आधारित एक ‘डॉक्यूमेंट्री’ है.

फिल्म ’12 फेल’ 2023 में रिलीज. हुई थी, जिसमें विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका निभाई और यह फिल्म सफल रही. यह फिल्म भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित फिल्म थी, जो एक गरीब परिवार से होने के बावजूद एक नौकरशाह बन गए. चोपड़ा ने कहा कि वह जर्मनी से मिली प्रतिक्रिया के लिए आभारी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu