दिवाली पर पटाखे न जलाने की अपील करने वाली अभिनेत्री दीया मिर्जा का वीडियो BMC ने सोशल मीडिया से हटा दिया था. इस फैसले पर विवाद के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा. कोर्ट ने BMC को वीडियो दोबारा अपलोड करने का निर्देश दिया. आखिर कोर्ट ने इस मामले में क्या कहा और दीया मिर्जा के वीडियो पर विवाद क्यों हुआ?
Bombay High Court ने उन BJP नेताओं को फटकार लगाई है, जिन्होंने दीया मिर्जा के वीडियो की आलोचना की! इस वीडियो में दीया मिर्जा ने नागरिकों से अपील की थी कि वे हाई कोर्ट के आदेशानुसार सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ें!
BMC ने इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के लिए दीया मिर्जा को शामिल किया था, लेकिन BJP के बददिमाग़ नेताओं के विरोध के बाद, इस वीडियो को BMC के सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया गया!
न्यायाधीशों ने BMC को आदेश दिया है कि वह हटाए गए वीडियो को वापस बहाल करे!
इधर मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े ने दीया मिर्जा पर निशाना साधा है। उन्होंने दीया मिर्जा को हिंदुत्व-विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि हमें दिवाली मनाने का तरीका सिखाने की जरूरत नहीं है।
इस बयान के बाद दीया मिर्जा और दिवाली मनाने के तौर-तरीकों को लेकर बहस छिड़ सकती है।
आखिर दिवाली कैसे मनाई जाए, इस पर किसी की राय कहां तक जायज है?